आजकल की इस एडवांस दुनिया में हर इंसान तेज़ दिमाग का बनना चाहता है। साथ ही उनकी ये भी इच्छा होती है कि उनका आने वाला बच्चा भी दिमाग का तेज़ हो। क्योंकि पढ़ाई, नौकरी और सफलता का सिधा संबंध हमारे दिमाग से होता है। और अगर इसमें ही सोचने समझने की शक्ति ना हो तो व्यक्ति कभी भी सफलता नहीं हासिल कर सकता है। इसलिए ये ज़रूरी है कि हर क्षेत्र में आपका दिमाग तेज़ दौड़े। शायद आपको पता नहीं होगा हमारा दिमाग शरीर की कुल कौलोरी का 20 प्रतिशत खर्च करता है। इसलिए हमे रोज़ाना खाने में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो ध्यान केंद्रीत करने में मदद करे।
ब्रेन के विकास के लिए ज़रूरी है ये आहार
दिमाग को हेल्दी और तेज़ बनाने के लिए कुछ न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है। जैसे ओमेगा-3, फैटी एसिड, प्रोटीन आदि। तो आज हम आपको ब्रेन के विकास के लिए बहुत फायदेमंद आहार बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
- स्ट्रॉबेरी खाएं- स्ट्रॉबेरी सेहत और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। जो मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा आहार है। ये कोशिकाओं के बीच संचार में सुधार करता है। साथ ही नई चीजों को सीखने और याद रखने की क्षमता को बढ़ाता है।
- डार्क चॉकलेट भी है फायदेमंद- डार्क चॉकलेट में कोको पाया जाता है। जिसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सिडेंट दिमाग को स्वास्थ्य रखने के लिए बहुत गुणकारी है। ये दिमाग से संबंधित बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- खड़े अनाज का सेवन करें- ब्राउन राइस, गेहूं, जौ, दलिया, मूंग आदि दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद है। इन अनाजों से दिमाग को विटामिन ई मिलता है।
- बादाम खाएं- बच्चा-बच्चा भी जानता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज़ होता है। क्योंकि बादाम मे ओमेगा-3, फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये तनाव के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाता है।
- अंडे भी है गुणकारी- दिमाग को सुचारू रूप से चलाने के लिए बच्चों को नाश्ते में अंडा खिलाएं। क्योंकि इसमें विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड होता है। जिससे बच्चों का दिमाग तेज़ काम करता है।
दिमाग तेज़ करने के लिए खाने में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई, विटामिन बी, वसा, ओमेगा, फैटी एसिड युक्त चीज़ों का सेवन करना चाहिए। ये दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार है। साथ शरीर में इन चीज़ों की पूर्ती से बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा आप दिमाग को सूचारू रूप से चलाने के लिए व्यायाम भी कर सकते हैं। इससे मन भी शांत रहता है।