स्वरा Nightingale Lata Mangeshkar ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही लता ने 6 फरवरी को अंतिम सांस ली। वहीं अब Lata Mangeshkar का आखिरी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में लता दीदी सहारा लेकर चलती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो तब का है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया होगा.
Lata Mangeshkar’s last video #LataMangeshkar ❤️ pic.twitter.com/NfVUiseC0N
— Divyesh Trivedi (@DivyeshTrivedi_) February 6, 2022
वहीं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसकी हालत इतनी खराब है कि वह बिना सहारे के चल भी नहीं सकती. वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि दो महिलाओं ने लता मंगेशकर को पकड़ लिया है और वे धीरे-धीरे चल रही हैं.
शाहरुख
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) हमारे बीच नहीं रही। पिछले दिन पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। लता जी के अंतिम दर्शन के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन जैसे बड़े दिग्गज पहुंचे थे. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के अंतिम संस्कार की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. जहां शाहरुख को दुआ मांगते देखा जा सकता है।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)का पंचतत्व में विलय
आपको बता दें कि 6 फरवरी 2022 को शाम 7 बजे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पंचतत्वों में विलीन हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Also Read : J&K में 5.7 तीव्रता का भूकंप, Delhi-NCR में महसूस किए गए झटके
लता दीदी को विदाई देने के लिए कई बड़े राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी शिवाजी पार्क पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके अलावा शाहरुख खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सिंगर अनुराधा पौडवाल, जावेद अख्तर समेत कई बड़ी हस्तियां वहां मौजूद रहीं।