बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान मीडिया और फैंस के पसंदीदा बने हुए है। जब से तैमूर ने जन्म लिया है तब से ही वह लोगों के चहेते हैं। 20 दिसंबर साल 2016 में तैमूर अली खान ने जन्म लिया था। आज तैमूर का 3 बर्थ डे सेलिब्रेशन हैं। मां करीना और पिता सैफ तैमूर के बर्थ डे में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से तैमूर को बर्थ डे हर साल की तरह यूनिक बनाने चाहते हैं। हाल ही में, तैमूर अली खान का प्री-बर्थ डे पार्टी को सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान तैमूर काफी खुश नज़र आ रहे थे। वहीं, सभी ने पार्टी को जमकर एंजॉय किया जिसकी गवाहें ये इनसाइड तस्वीरें है। इस पार्टी में उनके परिवार के साथ बॉलीवुड दोस्त भी शामिल हुए।
इस पार्टी के दौरान तैमूर काफी स्मार्ट दिख रहे थे। साथ ही मौसी करिश्मा कपूर ने करीना कपूर के साथ एक तस्वीर को साझा किया। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘स्पेशल शाम।’ क्रिसमस नज़दीक आने की वजह से पार्टी की थीम क्रिसमस ही रखी गई। क्रिसमस ट्री को भी लगवाया गया था। साथ ही तैमूर का केक क्रिसमस पर ही आधारित है। उनके केक पर एक छोटा-सा सेंट क्लॉस रखा हुआ था और क्रिसमस से जुड़ी कुछ चीज़ें भी रखी गई थी। वाकई तैमूर का बर्थ डे केक देखने में सबसे अलग है और सुंदर लग रहा है। फैंस को तैमूर के बर्थ डे की डेकोरेशन और केक बेहद पसंद आ रहा है
आपको बता दें कि, इस पार्टी के दौरान तैमूर की कजिन और सोहा अली खान की बेटी इनाया को मस्ती करते देख सकते हैं। इनाया तैमूर के बेहद करीब हैं। अभी से ही वह अपनी बहन इनाया को प्यार करते हैं। अक्सर दोनों की एकसाथ खेलते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती है। एक्ट्रेस सारा अली खान अपने छोटे नवाब भाई को खूब प्यार करती हैं। जोकि, तस्वीरों में साफ नज़र आता है। सारा अपने सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरों को साझा करती हैं। तैमूर के जन्मदिन के अवसर पर सारा ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वह अलग अंदाज से छोटे भाई तैमूर को जन्मदिन की बधाई दे रही है।
बता दें कि, इस पार्टी में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग चीज़ें थी। वहीं, तैमूर की बहन इनाया अपने पति कुणाल खेमू के साथ इस तस्वीर में ड्राइंग करती नज़र आ रही है। तैमूर की बड़ी बहन सारा अली खान ने छोटे नवाब के जन्मदिन के मौके पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा सारा ने तैमूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे छोटे टिम टिम’ वाकई दोनों की यह तस्वीर देखने लायक है।
इसमें तैमूर सारा को देखकर मुंह खोल रहे हैं वहीं सारा उन्हें खाना खिलाते नज़र आ रही है। दोनों के बीच का प्यार इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है। वहीं, आज फैंस तैमूर का दीदार करने चाहते है। लगातार सोशल मीडिया पर भी तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी मिल रही है।