भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। वहीं, शीत लहर ने लोगों के हाथ पैरों को सुन्न कर दिया। इस हफ्ते की शुरुआत से ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। इस सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। साथ ही सर्द हवाओं ने हर किसी को कंप कंपी चढ़ा दी है। ऐसे राजधानी दिल्ली के लोग इस ठंड का मज़ा ले रहे हैं।
- आपको बता दें कि, गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर में ठंड अधिक बढ़ गई है। इसी के साथ कोहरे की चादर देखने को मिली। एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग शहरों में भी घना कोहरा देखा गया। बता दें कि, दिल्ली में बुधवार को ठंड का पारा काफी गिर गया था। बुधवार को न्यूनत्तम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वहीं, अधिकत्तम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में बढ़ती कड़ाके की ठंड की वजह से बिगड़ते हालत पर मद्देनज़र रखते हुए स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया। राज्य के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया। 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 20 दिसंबर तक बंद रखने की घोषण की गई है। गाजियाबाद के स्कूलों को गुरुवार और शुक्रवार बंद रखने का आदेश मिला है। साथ ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ने की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिल्ली में बारिश होने की संभावना बनती नज़र आ रही है। 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसी वजह से पारा नीचे गिर जाएगा और ठंड अधिक बढ़ जाएगी। इस दौरान न्यूनत्तम तापमान 20 और 21 दिसंबर को 8 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्काईमेट के विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान में कोई ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य भारत में सर्दी बढ़ने की संभावना अधिक होने वाली है,क्योंकि अधिकतम तापमान के नीचे रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसी के साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में सर्दी कम होने की संभावना नहीं है। साथ ही दिल्ली राज्यों में भी 2-3 दिनों के दौरान ठंड कम होने की स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में दिल्ली और अन्य राज्य के लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ेगा।
- देखा जाए तो, ठंड का अपना ही अलग मज़ा है। लोग इसका लुफ्त घूम-फिरकर उठाते हैं। दिल्लीवासी इंडिया गेट पर जाकर इस मौसम का मज़ा लेते हैं। फिलहाल, मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक सर्दियां बढ़ने के बारे में कहा है। ऐसे में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली का मौसम सुहावना और ठंडक से भरा रहने वाला है। जिसके लिए लोग काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। भले ही ठंड अधिक पड़े या फिर बारिश और सर्द हवाएं जिस्म को ठिठुरने पर मजबूर करें, लेकिन लोग इसका मज़ा उठाना ज़रूर चाहते हैं। ऐसे में कई गरीब लोग रैन बसैरे में रह रहे हैं।