हवा में पानी के साथ शानदार सैर करने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। इटली की कंपनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पे एक video viral कर के बताया की वो एक लग्जरी याट (luxury yacht) बनाने जा रही है जो हवा में तैरने के साथ-साथ दुनिया भर के समुद्रों में भी आसानी से तैर सकती है। यह याट (yacht) करीब 490 फीट लंबा होगा और इसे ‘एयर याट’ (Air Yacht) कहा जा रहा है। याट (yacht) को सूखे कार्बन फाइबर संरचना के साथ बनाया जा रहा है जो 60 समुद्री मील या 112 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
इंस्टाग्राम पे इस नाव का एक video भी viral हुआ है ।
View this post on Instagram
उड़ान में सहायता के लिए नौका के अंदर चार सौर ऊर्जा से चलने वाले विद्युत प्रोपेलर लगाए गए हैं। इसमें हीलियम से भरे गुब्बारे हैं। यह इसे पानी पर उड़ने, मंडराने और तैरने की अनुमति देता है। एक हवाई जहाज हवा में रह सकता है क्योंकि उसके गुब्बारे हीलियम से भरे होते हैं, जो हवा से हल्का होता है। और प्रोपेलर इसे उड़ने में मदद करते हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अगर इसे बनाया जाता है तो एयर यॉट की कीमत कितनी होगी।
दो विशालकाय गुब्बारों के अलावा 8 इंजन लगाए जाएंगे
कंपनी ने कहा है कि उसने इसे उन निजी मालिकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो इस यॉट पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकते हैं। इस पूरे कार्बन फाइबर ढांचे का आकार करीब 300 फीट होगा। इसकी चौड़ाई 260 फीट होगी। इस यॉट के अंदर दो विशालकाय गुब्बारों के अलावा 8 इंजन लगाए जाएंगे। ये सभी इंजन लाइट बैटरी और सोनल पैनल पर चलेंगी। कंपनी Lazzarini ने कहा कि यह नाव 60 समुद्री मील या 112 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने में सक्षम होगी।
Also Read: UP: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 125 उम्मीदवारों में 50 महिलाएं