राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूंध की चादर फैल गई है। पहले प्रदूषण और अब कोहरे ने राजधानी दिल्ली का हाल बूरा कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ कई इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा देखा गया। जिसके कारण सड़के भी दिखाई नहीं दे रही थी।
केवल दिल्ली में ही नहीं है कोहरा
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण इन सभी जगहों की हालत इतनी खराब थी कि सूरज तक नज़र नहीं आ रहा था। घना अंधेरा होने के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी काफी धीमी है। इतना ही नहीं बढ़ती ठंड और घना कोहरा होने की वजह से कई ट्रेन भी अपने समय से काफी लेट चल रही हैं। साथ ही कई फ्लाइटों पर इसका असर देखा गया है। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स भी डायवर्ट की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही हल्की बारिश की भी उम्मीदें जताई जा रही है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बढ़ रहा है ठंड
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते अन्य जगहों पर भी लोगों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फबारी के कारण भारत के मैदानी हिस्सों में कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर देखा जा रहा है। कोहरे और धूंध के कारण सड़कों पर वाहनों की गती भी काफी धीमी रही। यहां तक की कुछ लोग आने-जाने के लिए निजी वाहन की जगह मेट्रो और कैब आदि का सहारा ले रहे हैं।
तापमान रहा 8.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान की बात करें तो 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरा और हल्की बूंदाबांदी के कारण रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों, जौ व चना आदि को काफी फायदा मिल रहा है। इन फसलों को अब ज़्यादा सिंचाई की ज़रूरत नहीं है।
कोहरे के कारण चाय वालों की बहार
घना कोहरा और सर्दी की ठिठूरन के कारण चाय वालों की बहार आ गई है। राह चलते लोग भी चाय की टपरी देखकर चाय पीने के लिए रूक जा रहे हैं। जिसके चलते चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी देखी जा रही है।