आपने दूध, दही, आटा, और मिठाइयां आदि में मिलावट की खबरे तो बहुत सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी जीरे में मिलावट की खबर सुनी है? जी हां शायद आपको जानकर हैरानी ज़रूर हो लेकिन ये सच है कि अब इन मिलावटी चीज़ों में जीरा सबसे पहले पायदान पर आ गया है। और ये जीरा दिखने में हुबहू असली जीरे जैसा ही लगता है। इसलिए बाज़ार से जीरा खरीदते समय ज़्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है।
बाज़ार में मिल रहा है नकली जीरा
जीरा खाने की ऐसा सामग्री है जिसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद डबल हो जाता है। इतना ही नहीं ये एक तरह की जड़ी-बूटी भी है जो कई तरह के रोगों और स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लेकिन अब ये जीरा मिलावटी हो गया है। बाज़ार में मिलने वाले लगभग सभी जीरे नकली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दिल्ली के बवाना इलाके में नकली व मिलावटी जीरा बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की है जहां पाया गया कि एक खास किस्म की घास जिससे झाडू बनाई जाती है उसका इस्तेमाल जीरा बनाने में किया जा रहा है। इतना ही नहीं पत्थर के दाने और गुड़ के शीरे का इस्तेमाल भी जीरा बनाने में किया जाता है। बता दें कि पुलिस ने फैक्ट्री से 20 हज़ार किलो नकली जीरा और लगभग 8 हज़ार किलो जीरा बनाने वाले कच्चे माल भी बरामद किया है।
नकली जीरा बनाने में नहीं है कोई मेहनत
बताया जा रहा है कि नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री चलाने वाला यूपी के शाहजहांपुर के जलालाबाद का रहने वाला है। इस फैक्ट्री में नकली जीरा बनाने में कोई मेहनत नहीं करनी होती है। ये केवल कुछ चीजें जैसे जंगली घास, पत्थर के दाने और गुड़ के शीरे की मदद से ही आसानी से बन जाता है। जो बज़ारा में सस्ता होने के कारण काफी बिकने भी लगा है। यदि आप भी जीरा खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं जीरा खरीदते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करके ही खरीदें।
ये भी पढ़ें- मॉडर्न जीवनशैली से पुरूषों में लगातार बढ़ रही हैं सैक्स संबंधी समस्याएं