पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार हमें अपने मन के मुताबिक चलाती है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि इससे अच्छा है कि सरकार हमें ट्रांसजेंडर घोषित कर दे। उनके इस बयान से काफी कोन्ट्रोवर्सी चल रही है। उनका मानना है कि सरकार ने उन्हें बिन पैंदे का लोटा बना कर रख दिया है।
नारायणस्वामी ने कहा कि जब जीएसटी जैसे विषयों की बात आती है, तो पुडुचेरी के साथ अन्य राज्यों की तरह व्यवहार किया जाता है। वहीं, जब ऐसी योजना की बात आती है; जिससे पुडुचेरी में लागू करने की जरूरत है, उसे केंद्र शासित प्रदेश की तरह देखा जाने लगता है। नारायणसामी ने केंद्र सरकार पर पुडुचेरी के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेशों के साथ केंद्र सरकार दोहरी नीति अपनाती है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। हाल में ही नारायणसामी ने किरण बेदी के काम करने के तरीकों की आलोचना करते हुए उन्हें जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की बहन कहा था। उन्होंने कहा था कि जब कभी भी वह मंत्रीमंडल के फैसलों को नकारती हैं तो उनका खून खौल जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उपराज्यपाल ने हमारी यात्रा पर सवाल उठाए हैं। हमें अपनी यात्रा के लिए किरण बेदी की मंजूरी की जरूरत नहीं है क्योंकि हम उनके नौकर या गुलाम नहीं हैं। किरण बेदी का कहना था कि उन्हें मीडिया के ज़रिए इस यात्रा के बारे में पता चला। उन्होंने सवाल उठाया कि इस यात्रा के लिए जरूरी मंजूरी ली गई थी या नहीं।
ये भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल ने पासवान पार्टी के सदस्य पर लगाया गंभीर आरोप