पिछले दिनों हुई बारिश के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। इस बारिश नें दिल्ली के साथ-साथ कई और जगहों का हाल बेहाल कर दिया है। अगर बात जम्मू-कश्मीर की करें तो यहां लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों के घरों को बर्फ की चादर से ढ़क दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी भी भारी बर्फबारी ज़ारी है। पिछले 2 दिनों से तीनों राज्यों में काफी बर्फ पड़ रही है। जिसकी वजह से चंबा, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 ज़िले शिमला, कुल्लू, मनाली, कुफरी, कांगड़ा, मंडी आदि अनेकों पर्यटन स्थल बर्फ से ढ़के हुए हैं। जम्मू की बात करें तो वहां बर्फबारी ने तो सारी हदें पार कर दी है। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बर्फ की चादर बिछ गई है जिसके कारण सड़के भी दिखाई नहीं दे रहीं हैं। रास्ता बंद होने के कारण मशीनों से बर्फ हटाने की कोशिश की जा रही है।
स्थानिय लोगों को हो रहे हैं परेशानी
शुक्रवार से शुरू हुई भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी में राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड और जम्मू में चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है। सड़कों पर खड़े वाहन भी परी तरह बर्फ में जम गए हैं। यहां लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं सैलानी बर्फ के साथ डांस मस्ती कर खुशी मना रहे हैं।
बता दें कि कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कई स्थानों पर तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। इसके अलावा मनाली, किन्नौर, लाहौल, सिरमौर और चंबा के तापमान में भी अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। इन स्थानों पर पड़ रही बर्फ के कारण दिल्ली जैसे शहरों में लोगों को ठंढ़ की मार झेलनी पड़ रही है।