सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां क्या नहीं करती। वहीं बात लड़कों की करें तो उनके लिए सीमित ही ट्रेडिंग लुक्स ही मार्केट में देखने को मिलते है। सर्दियों की शुरुआत हो गई है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। ऐसे में कॉलेज गर्ल्स को स्टाइलिश लुक को बरकरारा रखने के लिए न्यू एंड ट्रेडिंग ड्रेसिस पहननी पड़ेगी। वहीं, उनका लुक वियर्ड ना लगे इसका ध्यान भी उन्हें रखना होगा। वहीं, मार्केट में सर्द हवाओं से बचने के लिए ट्रेडिंग ड्रेसिस ने धमाल मचा रखा है। ऐसे में गर्ल्स को शॉपिंग स्टार्ट कर देनी चाहिए। अगर नहीं की है तो, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन ड्रेसिस के बारे में कुछ अहम बातें बताएंगें साथ ही लुक्स को लेकर कुछ टिप्स भी देंगें। सर्दियों में अपने ट्रेडिंग लुक्स को किस तरह बरकरार रखें। ये टिप्स कॉलेज गर्ल्स के लिए काफी काम आने वाली है। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स की खासियत।
जैकेट्स का क्रेज़
सर्दियों से बचने के लिए जैकेट्स का ख्याल सबसे पहले दिमाग में आता है। ऐसे में स्टाइलिश जैकेट्स का क्रेज़ हर किसी में देखने को मिलता है। कॉलेज गर्ल्स के लिए लैदर जैकेट्स, वूलन जैकेट्स, लॉन्ग जैकेट्स और डेनिम जैकेट्स का क्रेज़ लोगों में देखने को मिल रहा है। इसमें कई तरह की ब्रांड ने अपनी ड्रेसिस को अलग-अलग लुक्स देने के लिए कई बदलाव किए है। जिनपर हर किसी का मन आ जाएगा। इनकी कीमत को भी ठीक-ठाक रखा हुआ है, ताकि लोग आसानी से खरीद लें। क्वालिटी भी इन जैकेट्स की काफी अच्छी है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले आप इन स्टालिश लुक्स वाली जैकेट्स को पहनना ना भूलें।
हुडीज़/ जैकेट्स का क्रेज़
लड़के हो या लड़कियां आजकल सर्दियों के मौसम में हुडीज का क्रेज़ दोनों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में लुक्स पूरे सर्दियों के मौसम कायम रखने में हमारी ये टिप्स बहुत कामगार साबित होगी। हुडीज़ में लोग येलो कलर ज्यादात्तर पसंद कर रहे हैं, वहीं लड़कियां हुडीज़ ब्लैक और पिंक कलर की ज्यादात्तर खरीद रही हैं, तो आप भी हुडीज़ पहनकर अपने कॉलेज या फिर ऑफिस जा सकती हैं।
स्वेट्स शर्ट्स/ स्पोर्टी लुक
लड़कों के लिए स्वेट्स शर्ट्स वेयर करके कॉलेज जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। गर्म स्वेट्स शर्ट्स आपको सर्दियों में कूल लुक देगी। हाफ जैकेट्स भी पहनना लड़कों के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा स्पोर्टी लुक सर्दियों के लिए बेस्ट है। लैदर जैकेट्स के नीचे प्रिंटेड टी-शर्ट और जींस के साथ लाइट वेट या लॉन्ग बूट्स पहनकर जब आप बाहर निकलेंगें तो सभी की नज़र आप रहेगी। इस लुक में आप स्मार्ट दिखेगें।
पोंचो/ स्वेटर
आजकल गर्ल्स पोचों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रही हैं। प्रिटेंड पोंचो को वेयर करना गर्ल्स की पहली पसंद हो गई है। इसमें ग्रीन, पिंक व पर्पल कलर के प्रिंटिड पोंचो की डिमांड मार्केट में ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, गर्ल्स इन कलर्स को प्राइऑरटी दे रही हैं। ये ड्रेस ना सिर्फ आपको सर्दियों से बचाता है बल्कि, आपको कूल और क्लासिक लुक भी देता है। आप पोंचो को जींस या शॉर्ट्स ड्रेसिस के साथ वेयर कर सकती हैं। इसी के साथ आप वी नेक, राउंड नेक और हाई नेक वाली स्वेटर पहनकर सर्दियों में कूल लुक का एहसास होगा।
विंटर फैशन टिप्स को जानें
- क्रॉप कार्डिगन देगा बेहतरीन लुक
- ट्रेंडी बूट्स देगा स्टाइलिश लुक
- टी-शर्ट और स्कार्फ में दिखेगा OSM लुक
- कोट पर बेल्ट पहनकर दिखेगा ट्रेंडी लुक
- स्कार्फ की डिफरेंट इस्तेमाल देगा डिफरेंट लुक
यंग गर्ल्स के लिए क्रॉप कार्डिगन को जींस या शॉर्ट्स ड्रेसिस पर कैरी करना बेस्ट ऑप्शन है। क्रॉप कार्डिगन आपको बेहद स्टाइलिश लुक देता है।
ठंड के कहर से बचने के लिए फूटवेयर की जरूरत हर किसी को पड़ती है। स्टाइलिश लुक के साथ आप फूटवेयर का कलेक्शन भी अच्छा-खासा करें। ट्रेंडी बूट्स को अपने कलेक्शन में जरूर शमिल करें।
विंटर में आप पोलो नेक की टी-शर्ट कोट और स्कार्फ को कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा और आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।
हमेशा एक ही कपड़े और एक ही स्टाइल करके कॉलेज या ऑफिस जाना काफी बोरियत महसूस करता है, तो ऐसे में आप बोरिंग कोट पर बेल्ट पहनकर जाएं ये आपको एक अच्छा-खासा नया लुक देगा।
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए आप स्कार्फ का इस्तेमाल साधारण तरीके से गले में लपेटने के अलावा आप उसे जैकेट के ऊपर से डालकर बेल्ट से बांध सकती हैं। यह लुक थोड़ा डिफरेंट और स्टाइलिश भी लगेगा। इस मौसम में हम आपको स्टाइलिश लुक की टिप्स देकर आपको सबसे डिफरेंट दिखाना चाहते हैं। ताकि आपको लोग मुड़-मुड़कर देखने को मजबूर हो जाएं…



