आज 27 नवंबर का दिन आपके लिए शुभ होगा या फिर परेशानियों से घिरा रहेगा यह आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताएंगें। यह साल खत्म हो जाएगा। ऐसे में आपके सितारे किस तरह आपको लाभ या हानि पहुंचाएंगें इससे आज हम आपको रुबरु कराएंगें।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी में फायदा होगा। प्रोपर्टी बेचें या खरीदें आपको लाभ ही होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। पैसे आने के स्रोत बढ़ेगें। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे, लेकिन घर में परिजनों के साथ कलेश होगा। जो लंबे समय तक चल सकता है, इसलिए धैर्य रखकर संयम से काम करें। किसी से भी कड़वी वाणी ना बोलें।
वृष राशि
इस राशि के लोग काफी मेहनत करने के बावजूद भी अपना मुकाम हासिल नहीं कर पाएंगे। घर खरीदने में मुश्किल आएगी। छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। घर में कलेश की संभावना बनती नज़र आ रही है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
पैसों से संबंधित दिक्कतें आ सकती है। बच्चों को लेकर चिंतित होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। किसी से ऊंची आवाज़ में बात बिल्कुल ना करें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता। किसी के लिए बुरा ना बोलें।
कर्क राशि
इस राशि के व्यक्ति शांत रहने की कोशिश करें। घर-परिवार के लोगों से उलझनें की कोशिश ना करें। पैसों की समस्या की वजह से हताश ना हो। जल्द ही आपको कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है, इसलिए आप आज किसी से मतभेद में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते है। कोई बड़ी दुर्घटना होने से बचें।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। जिस कार्य को करने की सोच रहे हैं वो सफल होगा। घर में विवाह का योग बन रहा है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। काम में तरक्की मिलेगी। कही घूमने जाने का प्लान बनने वाला है।
तुला राशि
इस राशि के लोगों को बड़ा लाभ होगा। अनजान व्यक्ति से मिलेगी मदद। आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत। जीवनसाथी से खटपट होने की संभावना बढ़ेगी। खर्चा बढ़ने की स्थिति बनी हुई है।
वृश्चिक राशि
आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होगी। इनकम आने के स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। बच्चों को तरक्की मिलेगी। मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। स्वभाव में बदलाव लाना है जरूरी।
धनु राशि
इस राशि के व्यक्ति दिमागी तौर से काफी तेज़ होते हैं। दूर घूमने जाने का प्लान बनता नज़र आ रहा है। परिजनों की सेवा करें। किसी से बहस ना करें। जीवनसाथी से मधुरता से पेश आएं। किसी बड़े लाभ का मिलेगा चांस।
मकर राशि
कारोबार में मिलेगी तरक्की। प्रेम संबंध को संभलकर चलें। कार्य में होगी रुकावट। परिजनों का सम्मान करें। लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझेगा।
कुंभ राशि
ज़मीन-ज़ायदाद बिकने से मिलेग लाभ। पिता की संपत्ति से होगा लाभ। माता-पिता की सेवा करने से पैसों की तंगी से मिलेगी राहत। जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा प्यार।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के सारे कार्य होंगे सफल। जीवनसाथी का दिल ना दुखाएं। भावनाओं का सम्मान करें। तरक्की के रास्ते खुलेंगें।