कई बार सपनों को वास्तविकता से समपर्क होता है। अक्सर ज़िंदगी में चल रहे उथल-पुथल के बारे में हम पूरा दिन सोचते हैं और ये सोने के बाद सपना बनकर आते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ सपनों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं होता फिर भी रोज़ाना सपने में हमें परेशान करते हैं। जैसे ऊंचाई से गिरना, भैंस के पीछे भागना, उल्लू का काटना आदि। ये सपने हमे इतने भयभीत कर देते हैं की हम इनके बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। वैसे तो हर सपने सच नहीं हुआ करते लेकिन ऐसे बहुत से सपने हैं जो कभी कभी इंसान की जिंदगी में सच भी हो जाते है। जिसके कारण व्यक्ति कुछ भयानक सपने देखने के बाद डर जाता है।
सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या मतलब होता है
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो रोज़ाना सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखते हैं। आमतौर पर ये सपना सच नहीं होता लेकिन ये व्यक्ति को इतना भयभीत कर देता है कि दोबारा नींद नहीं आती है। लेकिन मन में ये सवाल तो आता ही है कि आखिर इस सपने का क्या अर्थ है। तो आज हम आपको बताएँगे की सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या मतलब होता है। तो आइए जानते हैं।
स्वप्नशास्त्र में सभी प्रकार के सपनों का जिक्र किया गया है। जिसके अनुसार अनुसार सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना शुभ संकेत नहीं देता है। ये व्यक्ति के ऊपर आने वाली किसी संकट या परेशानियों की तरफ इशारा करता है। कहा जाता है कि सपने में ऊंचाई से गिरने का मतलब खुद के ऊपर कोई बड़ा संकट आने वाला होता है। साथ ही धन में नुकसान और स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्क्तों से परेशान हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राशिफल: साल के आखिरी में 12 राशियों की जागेगी किस्मत, क्लिक करते ही मिलेगा लाभ