दही (curd) का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। कोई इसका प्रयोग कढ़ी बनाने में करता है तो कोई आलू पराठे के साथ खाने में। लेकिन दही को चाहे जिसके साथ भी खाया जाए उस खाने का स्वाद बढ़ता ही है। शायद ही कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्हें दही नहीं पसंद होगा। लेकिन इसके फ़ायदे जानकर कोई भी व्यक्ति इसे खाए बिना रह नहीं पाएगा। क्योंकि दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
क्या आप जानते हैं दही के ये फायदे? (benefits of curd)
दही खाना किसे नहीं पसंद। ये स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन आदि पाया जाता है। जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आज हम आपको दही के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस आसान नुस्खे से पाएं गुलाब जैसे गुलाबी होठ
- पाचन शक्ति को मजबूत करता है- दही में कुछ पानी मिलाकर इसे घोल लें और फिर इसे खाना खाने के बाद पीएं। इससे आपकी पाचन क्षमता बढ़ती है
- पेट के लिए है फायदेमंद- दही के सेवन से पेट की समस्या जैसे कब्ज़, डकार आदि की समस्या दूर होती है। दही में थोड़े अजवाइन मिलाकर पीएं इससे कब्ज़ की शिकायत दूर होती है
- मुंह के छालों में देगा राहत- यदि आपके मुंह मे हमेशा छाले हो जाते हैं तो ऐसे में दही का इस्तेमाल आपको छालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए दही के मलाई को निकालकर मुंह के छालों पर दिन में 3 से 4 बार लगाएं। इससे मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
- वज़न कम करने के लिए- अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं या आपके पेट की चर्बी बढ़ती ही जा रही है तो ऐसे में दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी खत्म होती है।
- आकर्षक बालों के लिए है मददगार- सुंदर व लंबे बालों के लिए दही बहुत फायदेमंद है। इसके लिए नहाते समय दही को घोलकर बालों को धोएं। इससे बाल सुंदर, मुलायम और आकर्षक बनते हैं। साथ ही नियमित रूप से ऐसा करने से बाल घने भी होते हैं।
यदि आप दही खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये लेख बिल्कुल आपके लिए ही है। ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द दही का सेवन करना शुरू कर दें।