टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ट काफी समय से ज़िंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। इतना ही नहीं फैंस आए दिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। कुछ समय से उनकी हालत बेहद खराब हो रही थी, अब जाकर एक्ट्रेस की तबीयत में सुधार नज़र आ रहा है।
आपको बता दें कि, गुरुवार 4.30 बजे एक्ट्रेस शूटिंग सेट पर बेहोश हो गईं थीं। बिना देरी करें उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स के अनुसार, जिस वक्त अस्पताल में एक्ट्रेस को लाया गया उनकी हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी। अगर उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिलता तो गहना को बचा पाना मुश्किल था। गहना की तबीयत इतनी नाजुक थी कि वह मौत मुंह में जाने वाली थीं।
रक्षा मल्टिस्पेशियालिटी अस्पताल के डॉक्टर प्रणव काबरा जो एक्ट्रेस का इलाज कर रहे हैं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान बताया कि, गहना सेरेब्रल ओडेमा और कोमा की हालत में जाने वाली थीं। अगर थोड़ी देरी और हो जाती तो उनको बचा पाना मुश्किल हो जाता। टाइम्स नॉउ के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि, गहना की पल्स कमज़ोर पड़ गई थी और बीपी में गिरावट हो रही थी। इस पर काबू पाने के लिए डॉक्टर को उस दौरान गहना को सीपीआर और एक इलेक्ट्रिक शॉक भी देना पड़ा। जिस समय गहना को अस्पताल में लाया गया तब वह हाइपरग्लाइसेमिया से पीड़ित थीं, जो दिमाग के ओडेमा, हाइपोक्सिया और कार्डियक अरेस्ट के कारण बने। इससे इंसान की मौत भी हो सकती है।
बता दें कि, जिस समय गहना को अस्पताल लाया गया था उस दौरान उनका शुगर लेवल 530 था और रविवार को यह घटकर 250 हो गया था। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल में भर्ती करवाने के तीन दिन बाद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देनी शुरु की थी। उनको ठीक होने में अभी कुछ समय और लगेगा। फिलहाल, वह खतरे से बाहर हैं। अगर बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो, गहना वशिष्ट मॉडल होने के साथ एक अच्छी टीवी एक्ट्रेस भी हैं। गहना ने कई एल्बम में काम किया हुआ है। वहीं, सीरियल में बेहतरीन एक्टिंग के दम पर गहना ने अलग पहचान बनाई हुई है। इन दिनों लोगों पर वेब सीरिज़ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। आजकल फिल्मों से ज्यादा वेबसीरिज़ को पसंद किया जा रहा है। फेमस वेबसीरिज़ गंदी बात में भी एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन बोल्ड अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, यह एक्ट्रेस स्टार प्लस का मशहूर सीरियल बहनें में भी नज़र आईं हैं। इसके अलावा वो साउथ की कई फिल्मों दिखाई दीं।
फिलहाल, एक्ट्रेस गहना खतरे की सीमा को लांघ कर नई ज़िंदगी जीने को तैयार हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि, अब उनकी हालत में धीरे-धीरे तेज़ी से सुधार हो रहा है। कुछ दिनों में ही गहना ठीक हो जाएंगी। वैसे बताया जा रहा है कि, गहना की ऐसी हालत 48 घंटे लगातार काम करने और एनर्जी ड्रिंक का सेवन ज्यादा करने की वजह से हुआ। साथ ही ब्लड प्रेशर के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि ,गुरुवार दोपहर गहना मड आइलैंड में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं, वहीं वह अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।