एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में दिवाली का अवसर हो और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें वायरल ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। प्रियंका और निक भले ही शादी करके यूएस में रह रहे हो लेकिन विदेश में रहने के बावजूद भी प्रियंका अपने देश के त्योहारों को बड़े ही हर्ष और जोश के साथ मनाती हैं। साथ ही निक भी हमेशा प्रियंका के जश्न में चार चांद लगाते हुए नज़र आते हैं। इस दिवाली प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ बिल्कुल देशी लुक में दिवाली सेलिब्रेट करते नज़र आई।
प्रियंका और निक ने ऐसे मनाई दिवाली
शादी के बाद प्रियंका की ये पहली दिवाली थी। जिसे यूएस में उन्होनें अपने पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी है। जिसे फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
प्रियंका का दिखा देशी लुक
दिवाली की फोटो में प्रियंका फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी और गोल्डन ईयररिंग्स में फुल देशी अवतार में नज़र आ रही थी। साथ ही प्रियंका को मैच करते हुए निक जोनस भी व्हाइट शर्ट और ऑलिव ग्रीन पैंट में काफी स्मार्ट लग लग रहे थे। फोटो में आप देख सकते हैं। दोनो बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। इतना ही नहीं विदेश में रहने के बावज़ूद भी प्रियंका ने अपने घर को लाइटों से जगमगाया हुआ है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं पीछे का बैकग्राउंड काफी शानदार दिख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करके प्रियंका ने ये साबित कर दिया है कि यूएस में रहने के बावज़ूद भी वो अपने त्योहारों और परंपराओं को नहीं भूली हैं।