लड़कियों के लिए सजने-संवरने का बहाना ही काफी होता है। ऐसे में अवसर दिवाली का हो तो बस उत्साह दोगुनी हो जाती है। लड़के हो या लड़कियां इस दिन का इंतज़ार सभी को बेसब्री से रहता है। मीठाइयां खाने, नए पटाखे जलाने की होड़ के साथ-साथ एक और चीज़ जो हम सबसे ज़्यादा सोचते हैं वो है क्या पहने? क्योंकि इस दिन सभी रिश्तेदार मिलने आते हैं ऐसे में सुंदर और आकर्षक दिखना ज़रूरी हो जाता है।
आज हम आपके लिए दिवाली की कुछ चुनिंदा ड्रेसिस लेकर आएं हैं। जिसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
लड़कियों के लिए दिवाली ड्रेस
लड़कियों के लिए दिवाली सजने-संवरने का खास अवसर होता है। आजकल लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऑनलाइन मौजूद कपड़ों में से बेस्ट ड्रेसिस लेकर आएं हैं जो की निम्न है-
ब्लैक लहंगा
- ब्लैक सिंपल लहंगे पर गोल्डन या सिल्वर वर्क लहंगे की खूबसूरती को इतना बढ़ा देता है कि कोई भी इसे देखने के बाद इसे खरीदे बीना रह नहीं पाएगा।
- इस सिंपल लहंगे के साथ आप हैवी इयरिंग डालें और नेक्लेस को नज़रअंदाज़ करें। साथ ही ब्लैक चूड़ियां आपके सिंपल लूक में चार चांद लगा देंगी।
प्लाज़ो सूट
- प्लाज़ों सूट का आजकल काफी चलन है। इस दिवाली पर आप सिंपल सूट और वर्क वाला प्लाज़ो पहनें।
- प्लाज़ो सूट के साथ हील, चूड़ियां और सिल्वर झूमके ट्राई करें। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
सिल्क की साड़ी
- रेड या ग्रीन सिल्क की साड़ी को गोल्डन नेक्लेस के साथ पहनें।
- इस लुक को पूरा करने के लिए आप बालों में गजरा लगा सकती हैं।
लड़कों के लिए ड्रेस
अक्सर लड़को के कपड़े के बारे में कोई नहीं सोचता। लेकिन इस दिवाली हम लड़को के भी कुछ ऐसी ट्रेंडिंग ड्रेसिस लेकर आएं हैं। जिसे पहनकर आप सबसे अलग लग सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
कुर्ता-पजामा
- दिवाली के अवसर पर आप सिंपल कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहनें।
- इसके साथ आप सेरवानी वाली जूती भी पहन सकते हैं।
जींस और कुर्ता
- जींस के ऊपर कुर्ते का आजकल काफी चलन है। ब्लू या ब्लैक जींस के साथ कुर्ते पहनें।
- साथ ही इसके नीचे लोफर जूते आपको डिसेंट बनाएंगे।
इंडो वेस्टर्न
- छोटे हो या बड़े सभी लोगों पर इंडो वेस्टर्न काफी अच्छा लगता है। इसमें आप धोती के साथ वेस्टर्न कुर्ते पहन सकते हैं।
- इसके अलावा आप कुर्ते के ऊपर जैकेट भी पहन सकते हैं।
यदि आप भी दिवाली पर कपड़ों को लेकर परेशान हैं कि क्या पहने तो ऐसे में ऊपर बताई गई बातें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।