वैसे तो भारत में बहुस से खेल खेले जाते है लेकिन जब बात होती है भारत के मशहूर खेल को चुनने का तो निसंदेह सबसे पहले नाम आता है क्रिकेट का और उसके बाद कोई दूसरा खेल नज़र आता हैं.
आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे भारत के मशहूर खेल जिसमें सबसे पहले है –
क्रिकेट: देश के हर प्रदेश और प्रात में फैमस खेलों में से एक है क्रिकेट इंडिया के फेमस स्पोर्ट्स में सबसे ऊपर हैं. इस खेल के प्रति लोगों में इतनी दिवानगी है कि यह किसी धर्म से कम नही है और सचिन तेंदुलकर इस खेल के भगवान, यह खेल भारत में ब्रिटीश शासन के दौरान 18वी शताब्दी में आया था.आज की परिपेक्ष की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक है और दूसरे देशों के लिए भारतीय जमीन पर आकर सीरीज़ जीतना अभी भी किसी सपने से कम नही हैं.
फुटबॉल : भारत के युवाओं की बात करें तो दुनिया के हर दूसरे देश की ही तरह फुटबॉल भारत के मशहूर खेल में से एक काफी पंसद किया जाने वाला खेल हैं. देश के दक्षिण और पूर्वोत्तर के हिस्सों में यह खेल काफी ज्यादा पॉपुलर हैं.लेकिन बात करें अंतराष्ट्रीय स्तर की तो भारत टॉप 100 देशों की रैकिंग में नही आता है, पर भारत में क्लब फुटबॉल काफी फैमस हैं. जिसमें विश्व स्तर के कई खिलाड़ी नज़र आते हैं.
हॉकी: 20वी शताब्दी के दौरान भारत में हॉकी चर्म पर थी साथ ही विश्व के पटल पर सबसे शीर्ष टीम थी. जिसका श्रेय जाता है मेजर ध्यानचंद को, जिनको हॉकी का जादूगर कहा जाता था और उनके मुरीदो की लिस्ट में हिटलर का भी नाम था. लेकिन आज भी हॉकी इंडिया के फेमस स्पोर्ट्स में से एक हैं और आज भी भारतीय हॉकी टीम विश्व की जानी मानी टीमों में से एक हैं.
बैडमिंटन : इस खेल की भी शुरूआत अंग्रेजों द्वारा 1860ल में पुणे में हुई थी, हालांकि क्रिकेट जितनी तो नही लेकिन यह खेल इंडिया के फेमस स्पोर्ट्स में से एक हैं. इस खेल के पॉपुलर होने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इसमें सबसे कम इक्विपमेंट की जरूरत होती हैं. साथ ही इसे इनडोर खेला जाता हैं.अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में भारत ने काफी उपलब्धियां हासिल की है और कुछ बड़े नाम जैसे प्रकाश पादुकोण, फुलेला गोपीचंद ने 20वी शताब्दी में नाम कमाया वहीं आज के समय में सायना नेहवाल, पीवी सिंधू, पी कश्यप ने विश्व पटल पर काफी नाम रोशन किया हैं.
रेसलिंग : रेसलिंग इंडिया के फेमस स्पोर्ट्स में तेज़ी से ग्रोथ करने वाले खेलों में से एक हैं. इसके बहुत से कारण है जैसे भारतीय रेसलरों का कुश्ती में ओलंपिक मेडल लाना जैसे सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त आदि. इसके अलावा एंटरटेनमेंट रेसलिंग में भी भारतीयों का पहुँच जाना और नाम कमाना जैसे ग्रेट खली, जिंदर महल आदि ने इस खेल को देश में काफी लोकप्रिय किया.
इसे भी पढ़े: इन खिलाडियों की कुल आय जान हैरान रह जाएंगे