हाल ही में इथोपिया के PM अबी अहमद को 2019 का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। अब तक 5 कैटेगरी में विजेताओं का ऐलान किया जा चुका है और ये सभी पुरुष हैं…
पिछले 7 अक्टूबर से नोबेल पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान जारी है। अब तक पांच क्षेत्रों में विजेताओं का ऐलान किया जा चुका है। ये पांच क्षेत्र हैं- भौतिक विज्ञान (physics), रसायनशात्र (chemistry), मेडिसन (Medicine), साहित्य (literature) और शांति (peace)। इन क्षेत्रों में जिन्हें पुरुस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है, वे सभी पुरुष हैं।
जानिए, कि इन्होंने ऐसा क्या किया कि इन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
शांति का नोबेल पुरस्कार: अबी अहमद
हाल ही में इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। अली को उनके अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों, खासकर पड़ोसी मुल्क इरिट्रिया के साथ शांति समझौते को लेकर शांति पुरस्कार के लिए नवाज़ा गया।
अबी अहमद पिछले साल अप्रैल में इरिट्रिया के प्रधानमंत्री बने थे। पीएम बनते ही उन्होंने साफ़ कर दिया था कि वे इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता जारी रखेंगे। इसके लिए उन्होंने इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसाइस अफ़वर्की (Isaias Afwerki) के साथ नो पीस, नो वॉर संधि पर हस्ताक्षर किए।
इससे पहले नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कई नाम सामने आए थे। इनमें स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग और जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल के नाम शामिल हैं।
साहित्य के नोबेल पुरस्कार: 2 नामों का ऐलान
इससे पूर्व 10 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस बार 2018 और 2019 दोनों के साहित्य नोबेल पुरस्कार एक साथ दिए जाएंगे।
2019 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हांडके (Peter Handke) को दिए जाने का ऐलान किया गया है। जबकि 2018 का नोबेल पुरस्कार ओल्गा टोकरजुग को दिए जाने की घोषणा की गई है। वे पोलैंड की पहली महिला हैं जिन्हें अपने काम के लिए नोबेल और बुकर दोनों पुरस्कार मिल चुके हैं। पिछले साल ही उन्हें अपने उपन्यास फ्लाइट्स के लिए बुकर प्राइज़ भी दिया गया था।
पीटर हांडके को अपने लेखन में हाशिए को तवज्जों देने और मानवीय अनुभूति को सजीवता के साथ दिखाने के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है।
मेडिसन का नोबेल पुरस्कार: 3 नामों का ऐलान
मेडिसन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए तीन विजेताओं का ऐलान किया गया है। ये तीन विजेता हैं-विलियम जी कैलीन जूनियर (William G. Kaelin Jr), सर पीटर जे रैडक्लिफ़ (Sir Peter J. Ratcliffe) और ग्रेग एल. सिमेन्ज़ा (Gregg L. Semenza)।
इसे भी पढ़ें: जाने जानवर और इंसान के भीतर के कुछ अनोखे राज़
इन तीनों को सेल पर की गई रिसर्च के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इन वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की कि सेल ऑक्सीजन एवेलेबिलिटी को कैसे पहचानता है और कैसे खुद को उसके अनुसार ढालता है।
रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार: 3 नामों का ऐलान
2019 का रसायनशास्त्र (Chemistry) का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडनाइफ, ब्रिटेन के वैज्ञानिक स्टैनली व्हिंगम और जापान के अकीरा योशिनो को दिया जाएगा। इन्हें लिथियम आइरन बैटरी के आविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। लीथियम आइरन बैटरी का इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप और ई व्हीकल आदि के लिए किया जाता है।
97 साल के जॉन गुडनाइफ अमेरिकी प्रोफेसर हैं। इतनी उम्र में नोबेल पाने वाले वे पहले शख़्स हैं। स्टैनली व्हिंगम इंग्लिश अमेरिकन कैमिस्ट हैं और वर्तमान में बिंगम्बटम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार- 3 विजेता
इस साल भोतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वेज्ञानिकों को दिया गया है। जेम्स पीबल्स को भौतिक विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए जबकि मिशेल मेयर और डिडियर क्वेलॉज़ को संयुक्त रूप से एक्सोप्लेनेट की खोज के लिए इस पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है।
इस तरह नोबेल पुरस्कार के लिए अब तक घोषित किए गए विजेताओं में एक भी महिला का नाम नहीं है। लेकिन एक आखिरी कैटेगरी, अर्थशास्त्र के लिए अभी भी विजेता/विजेताओं का ऐलान किया जाना बाकि है। देख़ते हैं इस साल किसी महिला को नोबेल पुरस्कार मिलता है या नहीं।