अक्सर ही हमें शाम को स्नैक्स खाने का मन करता है। हर बार बाहर से मंगवाने की जगह आप घर में बैठ कर भी बना सकते हो। आज हम आपके लिए ओट बेसन ढोकला रेसिपी लाए हैं। गुजराती व्यंजनों में ढोकला बहुत मशहूर है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो नाश्ते के लिए परफेक्ट होता है। ओटमील बेसन ढोकला टेस्टी होने के साथ ही साथ हेल्दी भी होता है। आप भी ओट बेसन ढोकला की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें आशा है ओट बेसन ढोकला रेसिपी आपको पसंद आएगी।
ओट बेसन ढोकला बनाने की विधि
नीचे दी गई सामाग्री को इकट्ठा कर लें। इसके बाद ढोकला बनाने की विधि शुरू कर लें।
- ओटमील/जौ_Oatmeal/Barley का आटा – 02 कप
- बेसन_Gram flour – 01 कप
- चावल का आटा_Rice flour – 01 कप
- दही_Curd – 02 कप
- लहसुन-अदरक पेस्ट_Ginger garlic paste – 01 छोटा चम्मच
- खाने का सोडा_Baking soda- 1/2 छोटा चम्मच
- करी पत्ता_Curry leaf – 05 नग
- हरी मिर्च_Green chilli – 02 नग
- सरसों के दाने_Mustard seeds – 01 छोटा चम्मच
- तेल_Oil – 03 छोटे चम्मच।
ओट बेसन ढोकला रेसिपी
- ओट बेसन ढोकला रेसिपी Oats Besan Dhokla Recipe के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में ओटमील/जौ का आटा, बेसन, चावल का आटा दही को मिलाकर 1 घंटे के लिए रख दें।
- 1 घंटे बाद मिश्रण में एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट और 1/2 चम्मच खाने का सोडा मिला दें।
- तैयार मिश्रण को ढोकला के साँचे मे डालकर भाप में पकायें। जब ढोकला में चम्मच डालने पर बिना चिपके निकल आये, तो समझ जाएं कि आपका ढोकला तैयार है।
- अब ढोकला को थाली में पलट लें और चाकू की सहायता से उसे मनचाहे आकार में काट लें।
- ढ़ोकला में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और सरसों डालें और फिर ढ़ोकला में उसका तड़का लगायें।
- इस तरह आपकी ओट बेसन ढोकला की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका ओटमील बेसन ढोकला Oats Besan Dhokla तैयार है। बस इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टमाटर या पुदीने की चटनी के साथ टेस्ट करें।
ये भी पढ़े: घर बैठे बनाएं हेल्दी और टेस्टी बेसन का चीला