वैंसे तो विश्व में आए दिन हर रोज़ किसी न किसी प्रकार के आंकड़े सामने आते रहते है. उसी तरह देशों में अमीरी और गरीबी को लेकर हर देश के आंकड़े अलग-अलग होते है. जिनसे काफी सारी बातों में स्पष्टता आती है. वैसा ही आंकड़ा फिलहाल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति को लेकर सामने आया है. हालांकि किसी भी देश के लिए सबसे अमीर व्यक्ति के पैसों पर अगर उस देश को चलाना पड़े तो इस मामले में अमेरिका और चीन जैसे देशों से भारत कहीं आगे नज़र आता है.
इंडिया टीवी डॉट कॉम पर छपि ख़बर के मुताबिक 2018 रॉबिन हुड इंडेक्स से यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि मुकेश अंबानी के पैसों पर अगर देश को चलाना पड़ जाए तो 20 दिनों तक देश का खर्च उठाया जा सकता है. जबकि दूसरी तरफ चीन के सबसे अमीर व्यक्ति के पास 4 दिन और अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति के पास देश को चलाने लायक सिर्फ 5 दिन का ही पैसा है.
इतने दिन देश चला सकते है भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
2018 रॉबिन हुड इंडेक्स में 49 देशों के सबसे अमीर व्यक्तियों और उनके पैसे से देश को चलाने के बारे में हिसाब लगाया गया है. हर देश के सबसे अमीर व्यक्ति की दौलत को उस देश के एक दिन के खर्च से भाग दिया गया है. दिसंबर 2017 के अंत में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति 40.3 अरब डॉलर आंकी गई है, वहीं भारत का एक दिन का खर्ज 1.98 अरब डॉलर है, इस लिहाज से मुकेश अंबानी की संपत्ति से देश के खर्च को 20 दिन के लिए चलाया जा सकता है.

जैक मा के पास सिर्फ 4 दिन और जेफ बेजोस के पास सिर्फ 5 दिन का पैसा
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेरिका के जेफ बेजोस की संपत्ति दिसंबर अंत में 99 अरब डॉलर आंकी गई है जो भारत के मुकेश अंबानी की संपत्ति से करीब ढाई गुना अधिक है. लेकिन अमेरिका का एक दिन का खर्च इतना ज्यादा है कि जेफ बेजोस की संपत्ति के दम पर अमेरिका का खर्च सिर्फ 4 दिन ही चल पाएगा. इसी तरह दुनिया के 16वें बड़े रईस और ई-कॉमर्स कंपनी अलिबाबा के मालिक चीन के जैक मा की संपत्ति 47.8 अरब डॉलर है जो मुकेश अंबानी से ज्यादा है, लेकिन चीन का एक दिन खर्च भारत के खर्च से बहुत ज्यादा है ऐसे में जैक मा की संपत्ति पर चीन सिर्फ 5 दिन ही चल सकेगा.
एक साल से ज्यादा तक उठा सकते हैं ये लोग अपने देश का खर्च
हालांकि कई देश ऐसे हैं जिनका एक दिन का खर्च बहुत कम है और उनके सबसे अमीर व्यक्ति के पास ज्यादा पैसा है, यूरोपीय देश सायप्रस के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन फ्रिडरिकसेन के पास सिर्फ 10.4 अरब डॉलर की संपत्ति है लेकिन कम जनसंख्या की वजह से साइप्रस का एक दिन का खर्च भी सिर्फ 2.36 करोड़ डॉलर है, ऐसे में वह अपने देश का खर्च 441 दिन तक चला सकते हैं. इसी तरह जॉर्जिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिदजिना अपने देश का खर्च 430 दिन, हांगकांग के ली का-सिंग 191 दिन, मलेशिया के रॉबर्ट कुओक 95 दिन और सिंगापुर के वी चो याव 52 दिन चला सकते हैं.
इसे भी पढ़े: भारत में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ बिज़नेस पत्रिका



