बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ता है। यह हड्डियों की कमजोरी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकता है। अधिक उम्र में हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना बेहद आम है। लेकिन आजकल अधिकतर लोगों को कम उम्र में ही जोड़ों और हड्डियों का दर्द परेशान कर रहा है। जिसकी वजह से कई लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को काफी दिक्कतों का अनुभव भी हो सकता है। इस तरह का असहनीय दर्द आपके दैनिक कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। आइये जानते हैं एक ऐसी आत्मकथा के बारें में जिन्होंने जोड़ों के दर्द में हकीम जी के यूनानी नुस्खों को अपनाया औऱ आज काफी बेहतर जिंदगी बिता रही हैं उनका नाम है सुनीता जी।
दिल्ली की रहने वाली सुनीता जी काफी खुशमिजाज़ स्वभाव की महिला हैं। उनकी उम्र 55 साल है। इस उम्र में परेशानियों का आना एक आम बात है। आपको बता दें सुनीता जी अपने परिवार के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। सुनीता जी एक हाउसवाइफ हैं और उनका पूरा जीवन उनके परिवार के चारों तरफ ही घूमता रहता है। जिसमें वह अपने परिवार का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। सुनीता जी अपने परिवार का ख्याल रखते रखते खुद की सेहत का ख्याल रखना ही भूल गई। दरअसल सुनीता जी को जोड़ो में दर्द रहता था और इस समस्या के कारण उन्हें चलने – फिरने में काफी दिक्कत होती थी। जोड़ों की समस्या के कारण वह काफी परेशान रहने लगी। सीढ़ियों पर चलना भी उनके लिए काफी तकलीफदेह होता जा रहा था। जब उनका ये दर्द बढ़ने लगा तो शुरुआत में ही उन्होंने कई डॉक्टर से अपना उपचार कराया लेकिन फिर भी उन्हें कोई आराम मिलता नजर नहीं आ रहा था।
जब किसी समस्या का हल ना मिले तो परेशान होना जायज़ है। सुनीता जी भी काफी परेशान थी क्योंकि उनका जोड़ों का दर्द कम नहीं हो रहा था। परेशानियां जब चारों तरफ से आती हैं तो ये समझ पाना काफी मुश्किल होता है कि उसका हल कैसे निकालना है?
फिर एक दिन उन्होंने यूट्यूब पर हकीम जी का प्रोग्राम सेहत और जिंदगी देखा। लोगों को मिलते आराम को देखते हुए वह हकीम सुलेमान खान साहब से काफी प्रभावित हुई। मन ही मन उन्होंने यह विचार बना लिया कि उन्हें अब अपने दर्द में हकीम जी के नुस्खे अपनाने ही पड़ेंगे। हकीम जी ने जोड़ों के दर्द में बेहद ही फायदेमंद और असरदार गोंद सियाह के बारे में बताया।
सुनीता जी ने बिना किसी देरी के अपने जोड़ों के असहनीय दर्द के लिए ATIYA HERBS से गोंद सियाह ऑर्डर कर लिया। सुनीता जी हकीम जी के द्वारा बताये गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल अपनी सालों पुरानी पेट की परेशानी में भी करती हैं। दरअसल हकीम जी पेट की समस्या में सौंफ, सोंठ, जीरा, अजवाइन, धनिया और मेथी का एक बेहतरीन नुस्खा बताते हैं। जिसके इस्तेमाल से पेट की समस्याओं में भी काफी राहत मिलती है।
सुनीता जी अब हकीम जी का बहुचर्चित शो सेहत और जिंदगी रोजाना देखती हैं। एक खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार को भी हकीम जी के नुस्खे अपनाने की सलाह देती हैं। उनकी बड़ी बेटी ने भी अपने बालों के लिए हकीम जी के घरेलू नुस्खों को अपनाया और उनकी छोटी बेटी ने भी अपनी खांसी की समस्या में हकीम सुलेमान खान साहब के नुस्खों का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से आज उनका परिवार काफी संतुष्ट है। सुनीता जी के पति भी अपनी शरीर की समस्या में यूनानी नुस्खों को अपनाते हैं। जिसकी वजह से आज वो भी काफी बेहतर जिंदगी गुजार रहे हैं।
सुनीता जी ने अपने परिवार को नुस्खे अपनाने की सलाह तो दी इसके साथ ही वह हकीम जी के नुस्खों को भी लोगों तक पहुंचा रही है और अब तक सुनीता जी हकीम जी की जड़ी बूटियों से बहुत लोगों की मदद कर चुकी हैं। जिससे सभी को हकीम जी की यूनानी जड़ी बूटियों से काफी आराम भी मिला है। सुनीता जी का कहना है हकीम जी भगवान का दूसरा रुप हैं, जो हमारी मदद करने के लिए आये हैं, वरना आज के समय में कौन किसकी मदद करता है। हकीम जी अपने घरेलू नुस्खों से लोगों को स्वस्थ करने में लगे हुए हैं। जो बहुत ही नेक का काम है। हम हमेशा हकीम जी के साथ हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगते हैं। हम चाहते हैं कि हकीम जी हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रहें, ताकि वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाएं।
यहाँ देखिये उन्होंने हकीम साहब को धन्यवाद करते हुए क्या कहा
गोंद सियाह क्या है?
यह पौधा तिन्दुक कुल एबीनेसी का सदस्य है जो समस्त भारतवर्ष में पाया जाता है। इस पेड़ के तने को चीरा लगाने पर जो तरल पदार्थ निकलता है उसे गोंद सियाह कहते हैं, इस गोंद में उस पेड़ के गुण पाये जाते हैं। यह गोंद बहुत पौष्टिक होता है जो सूखने पर काला और ठोस हो जाता है, गोंद सियाह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो हमारे जोड़ों के दर्द के साथ शरीर की कई समस्याओं को हमसे दूर रखता है।