नवंबर महीने को विश्व में लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ (lung Cancer awareness month) के रूप में जाना जाता है। विश्व में इसके आंकड़े चिंताजनक हैं। प्रदूषण के कारण भारत में इसकी स्थिति और भी खराब है। यहां इस रिपोर्ट में जानें क्या है भारत का हाल…
नवंबर महीने को लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है। 2018 के आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 2.09 मिलियन लोग फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हैं। कोलोन, प्रोस्टेट, ओवरी व ब्रेस्ट कैंसर को मिला भी लें तो भी विश्व में अधिकतर फेफड़े के कैंसर से लोगों की जान जाती है। भारत में बढ़ते प्रदूषण के कारण लंग कैंसर के आंकड़े भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं।
यहां जानिए विशेषज्ञों की राय और इससे जुड़े आंकड़े…
प्रदूषण के कारण बढ़ रहे हैं लंग कैंसर के मामले
आमतौर पर फेफड़े के कैंसर का अहम कारण धूम्रपान माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह बीमारी धूम्रपान न करने वाले लोगों को भी होने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी सबसे अहम वजह है बढ़ता प्रदूषण। बढ़ते प्रदूषण के कारण हो रहे फेफड़े के कैंसर पर उन्होंने शोध भी किया है।
इसे भी पढ़ें: दिन भर थका-थका सा महसूस होता है तो भूल कर भी नज़रअंदाज ना करें…
क्या कहते हैं आंकड़े?
इस पर साल 2018 में पटना के चिकित्सकों ने एक रिसर्च की थी। उन्होंने मार्च 2012 से जून 2018 तक 150 से ज़्यादा मरीज़ों का विश्लेषण किया। इस विश्लेषण में यह पाया गया कि धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति भी कैंसर का शिकार हो रहे हैं।

साल 2018 में आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सर्वेक्षण के आधार पर लगभग 20 फीसदी मरीज़ ऐसे थे जो धूम्रपान नहीं करते थे। पटना के कैंसर विशेषज्ञ ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह आंकड़ा 30 फीसदी था।
डॉ. सिंह ने बताया हालांकि इसका कारण धूम्रपान है लेकिन धूम्र-पान न करने वाले युवक-युवतियां भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह सब बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हो रहा है।
कितना घातक है फेफड़े का कैंसर?
फेफड़े का कैंसर बेहद खतरनाक है। इसका इलाज उपलब्ध होने के बावजूद मरीज़ के 5 साल तक जीवित रहने की उम्मीद होती है। अगर जल्दी ही इलाज का पता चल जाए तो भी यह सरवाइवल रेट 56 फीसदी होता है। जबकि अपने शुरुआती चरण में केवल 16 फीसदी लोग ही अपना इलाज करा पाते हैं। इनमें अधिकतर पुरुष ही हैं।

हालांकि, पुरुषों में फेफड़े के कैंसर के मामले ज़्यादा देखने को मिलते हैं। लेकिन जब इलाज की बात आती है तो महिलाएं इलाज के लिए नहीं जा पातीं। अधिकतर महिलाएं चुपचाप इस बीमारी को झेलती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के हाथ में क्या थी वह चीज़ जो रखती हैं उन्हें फिट
अगर कैंसर का पता बेहद देरी से लगे तो मरीज़ के 5 साल तक जीवित रहने की संभावना महज़ 5 फीसदी ही रह जाती है।
कैसे पहचानें फेफड़े का कैंसर?
फेफड़े के कैंसर के लक्षण हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं। ज़्यादातर मामलों में फेफड़े के कैंसर का पता तब तक नहीं चलता जब तक कि वह गंभीर न हो जाए।

लेकिन कुछ लक्षण हैं जिन पर अगर आप गौर फरमाएं तो शुरुआत में ही लंग कैंसर (Lung Cancer) का पता लगाया जा सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिखें तो ज़रूर जांच करवाएं:
- छाती में दर्द
- छोटी सांस लेना और हमेशा कफ जमा रहना
- चेहरे और गर्दन में सूजन
- हमेशा थकान महसूस होना
- सिरदर्द रहना
- हड्डियों में दर्द रहना
- बिना किसी कोशिश के भी अपने आप वज़न कम होना।
कैसे करें बचाव?
इन उपायों को अपनाकर आप फेफड़े के कैंसर से बच सकते हैं:

- सबसे पहले तो अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। प्रदूषण दूर करने के तमाम उपाय करें।
- धूम्रपान न करें।
- अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें।
- रोज़ाना व्यायाम करें।
- खुद को टॉक्सिक कैमिकल्स से बचाकर रखें। अगर अधिक प्रदूषण हो तो बाहर मास्क पहनकर निकलें।
- सबसे महत्वपूर्ण बात, कि लंग कैंसर के किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज़ न करें। भले ही वे कितने ही आम क्यों न हों। जांच ज़रूर करवाएं।
