सुबह हो शाम, पकोड़ो का मजा अलग ही होता है. गरम-गरम चाय केस साथ अगर पकोड़े मिल जाए तो बस दिन बन जाए इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको पकोड़े बनाना तो सीखेंगे लेकिन आलू,प्याज, गोभी के नहीं बल्कि चावल के पकोड़े. यह जल्दी वह कम महेनत का काम है. यदि रात के चावल बच गए तो सुबह इनके पकोड़े बना के इस्तेमाल हो सकते है जिससे खाना न बर्बाद भी नहीं होगा. हमारी भारतीय परंपरा का खाना यानि चावल मत्वपूर्ण है और इसका सही इस्तेमाल इस आर्टिकल में बताया गया है.
- सामग्री
- 2 कप पके हुए चावल
- 2 कटी हुई प्याज़
- 1 ½ (डेड़ इंच टुकड़ा) अदरक
- ¼ कप ताज़े पुदीने के पत्ते
- ½ कप बेसन
- नमकस्वादानुसार
- 4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- चावल के पकोड़े की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल को गरम करने के लिए रख दे फिर प्याज़, अदरक और पुदीने के पत्ते को काट लें. अब चावल को एक बाउल में लें फिर उसमें सभी कटी हुई सामग्री प्याज़,अदरक, पुदीने के पत्ते,हरी मिर्चें चाट मसाला डालने के बाद बेसन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
इस मिश्रण के छोटे या माध्यम आकार के गोले (बॉल्स) बना लीजिए. गरम हुए तेल में डालकर इसे सुनहरा और करारे होने तक तल लिए. तेल से निकालकर प्लेट पर रखें व भारतीय परंपरा का खाना गरमागरम खाए.
इसे भी पढ़े: एक बार पकाए महीनों तक खाएं



