प्रेगनेंसी औंरतो के लिए अद्भूत ऐहसास होता है. जिसमें माँ अपने होने वाले बच्चे के पोषण को लेकर चिंतित रहती है. साथ ही सोचती रहती है कि वो ऐसा क्या खाए जिससे उसके बच्चे का स्वास्थ अच्छा रहेगा. आज हम आपको बताएगें प्रेगनेंसी से जुड़ी कुछ खास बातें जैसे कि हमेशा एक डाइट चार्ट फॉलो करे और हो सकें तो किचन या अपने कमरे में Pregnancy diet chart लगाए.
प्रेगनेंसी में क्या खाए
- बच्चे की सेहत के लिए ऐसे भोजन का सेवन करें जिसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन-डी, फोलिक एसिड, जिंक आदि हो जैसे हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दूध, दही, फल, बादाम, काजू, मूंगफली, संतर, केला, पनीर, सोयाबीन, पालक, राज़मा, दाल, चकुंदर आदि हो. इन सभी पोषक तत्वों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए.
- अगर आप मांसाहारी है तो अपने डाइट चार्ट में अंडे का बाहरी भाग, मॉस, मछली आदि ज़रूर शामिल करे.
- गर्भधारण करने बाद प्रेगनेंसी में महिलाओं को कम से कम 3 लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए. साथ ही पानी उबाल कर पिए.
- प्रेगनेंसी के समय अपने डाइट चार्ट में नारियल पानी ज़रूर रखे.
- गर्भधारण के 20 हफ्ते के बाद कम से कम 2 संतरे अपनी डाइट में जरूर शामिल करे.
- प्रेगनेंसी डाइट चार्ट में अखरोट को भी शामिल करें, यह बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है.
प्रेगनेंसी में क्या न खाए
- जंक फ़ूड, चाय-कॉफ़ी का सेवन न करे.
- जिस भी खाद्य में कैफीन होता है उस प्रदार्थ का सेवन कुछ टाइम के लिए छोड़ दे.
- पपीता(papaya) प्रेगनेंसी के समय में नुकसान देता है.

प्रेगनेंसी में ज़रूर ध्यान रखे इन बातों का
- भारी सामान उठाने से बचें.
- कोशिश करें की आपको ज्यादा समय तक खड़ा न रहना पड़े.
- फ्लैट चप्पल ही पहने, हील्स को पूरी तरह अवॉयड करे.
- सीढ़ियों इस्तेमाल न करें.
- डॉक्टर(doctor) की सलाह से दवाई लें.
- प्रेगनेंसी के समय यात्रा कम से कम करे. भीड़-भाड़ वाली जगह, ज्यादा चलना, उछाल-कूद न करें.
- कोई भी तनावपूर्ण काम न करे और न ही डरावनी फिल्में-नाटक देखे.
- प्रेगनेंसी के समय हमेशा बैठकर स्नान करे.
- धूम्रपान से दूर रहे.
