Dehradun : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उपाध्याय आज सुबह देहरादून (Dehradun) स्थित BJP कार्यालय पहुंचे।
पार्टी में शामिल होने से पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अब कुछ नया करूंगा. बोलने का वक्त आ गया है.’
BJP में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा, “मुझे लगता है कि उत्तराखंड का विकास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है वही मैं उत्तराखंड को एक अच्छा और बेहतर राज्य बनाने में काम करना चाहता हूं।”
आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री @KupadhyayINC जी ने भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर चुनाव प्रभारी श्री @JoshiPralhad जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madankaushikbjp जी, केन्द्रीय मंत्री @AjaybhattBJP4UK जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/eJiyK4Etpp
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 27, 2022
उन्होंने कहा, “मैं टिहरी और उत्तरकाशी में आरएसएस और भाजपा के काम से प्रभावित हूं। मुझे भाजपा का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मैं प्रह्लाद जोशी का आभारी हूं।”
मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ BJP में शामिल हुआ हूं। आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी है
कांग्रेस से अपने निष्कासन के पीछे के कारण पर बोलते हुए, BJP के नए नेता ने कहा, “BJP के साथ मेरी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसे एक अलग तरीके से दर्शाया गया था।”
Former Congress Chief of Uttarakhand, Kishore Upadhyay joins Bharatiya Janata Party in Dehradun, ahead of #UttarakhandElection2022 pic.twitter.com/4WitzYODXC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 27, 2022
इससे पहले बुधवार को, कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी के पूर्व प्रमुख किशोर उपाध्याय को “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए निष्कासित कर दिया। उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया था।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 26 जनवरी को एक पत्र में लिखा था, “चूंकि आप कई चेतावनियों के बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाता है।”
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रमुख, किशोर उपाध्याय को “पार्टी विरोधी की गतिविधियों” के लिए 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
Also Read : Bigg Boss की चाहती Shehnaz मनाएंगी Siddharth के बिना अपना 29 जन्मदिन
किशोर उपाध्याय 2014 से 2017 तक कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष थे। सूत्रों के अनुसार, उपाध्याय के टिहरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।
इस बीच, 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।